बिहार के पशुपालन मंत्री समस्त महाजन के गौ संरक्षण संवर्धन अभियान से प्रभावित

बिहार के पशुपालन मंत्री समस्त महाजन के अभियान से प्रभावित- गौ सेवा आयोग स्थापना के लिए आदेश दिया:


पटना (बिहार)


देश की सबसे लोकप्रिय समर्पित  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संस्था "समस्त महाजन" के माननीय मैनेजिंग ट्रस्टी एवं  भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य, श्री गिरीश जयंतीलाल शाह के मार्गदर्शन में संस्था ओर से किए जा रहे भ्रमण एवं सूचना संकलन कार्यक्रम के तहत आज बिहार के माननीय पशुपालन मंत्री प्रेम कुमार एवं पशुपालन निदेशक, श्री विनोद सिंह गुंजियाल, आई.ए.एस. के साथ बिहार की राजधानी पटना स्थित न्यू सेक्रेटेरिएट  में पशु कल्याण की व्यवस्था पर मीटिंग हुई जिसमें माननीय श्री गिरीश जयंतीलाल शाह के मार्गदर्शन के अनुसार प्रदेश के पशु कल्याण कार्यक्रमों को संचालित करने की बात रखी गई. इस मीटिंग में बिहार सरकार के संबंधित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे जहां यह अनुरोध किया गया कि प्रदेश में गौ सेवा आयोग और राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड की शीघ्र स्थापना कर यथाशीघ्र संचालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है. बिहार के माननीय पशुपालन मंत्री समस्त महाजन के प्रस्ताव  से सहमत हो गए और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने की दिशा निर्देशन दिया .


इस बैठक में भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के  पूर्व अध्यक्ष  एवं चीफ जस्टिस गुमान मन लोढा राष्ट्रीय गोवंश आयोग के कार्यकारी चेयरमैन के मित्र एवं  गौशाला विशेषज्ञ,  श्री त्रिलोकनाथ बागी , भारतीय गौरक्षण संवर्धन परिषद के  बिहार प्रांत के प्रभारी भी मौजूद थे . साथ ही साथ समस्त महाजन के मीडिया प्रभारी डॉक्टर आर.  बी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत इस अभियान की सराहना की और कहा कि जिन प्रदेशों में जीव जंतु कल्याण का कार्य आरंभ नहीं हुआ है, वहां समस्त महाजन के इस अभियान से अवश्य सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. समस्त महाजन का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है. समस्त महाजन के इस अभियान के तहत अब तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, सिक्किम  एवं असम राज्यों का भ्रमण कर वहां के संबंधित अधिकारियों एवं पशुपालन निदेशक के साथ बैठक कर प्रदेश स्तर पर किए गए और  किए गए कार्यों की सूचना संकलन की गई . साथ ही साथ उनसे विचार- विमर्श किया गया जहां यह पाया गया कि कई प्रदेशों में अनुकरणीय  किए गए हैं और जीव जंतु कल्याण एवं गौ संवर्धन संरक्षण के समग्र एवं समन्वित योजना क्रियान्वयन  के विषय में  सटीक जानकारी नहीं है. ऐसे कई राज्यों में  केंद्रीय समन्वय के अभाव में पशु कल्याण एवं गौ संवर्धन का  लाभ नहीं उठा पा रहे हैं .इस अभियान से अधिकांश प्रदेशों के  अधिकारियों और वहां के प्रशासकों काफी  उत्साहवर्धन और रुचि दिखाई दी.  बिहार राज्य में पशुपालन निदेशक एवं  वरिष्ठ  पशुसेवा मे लीन कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण  के दौरान बिहार के  माननीय पशुपालन मंत्री का पशु कल्याण एवं गौ संवर्धन कार्यों में रुचि एवं उत्साह देखते ही बना. कुल मिलाकर वर्ष 2019 के भ्रमण एवं सूचना संकलन अभियान की यह मीटिंग अद्भुत एवं अविस्मरणीय रही . इस मीटिंग  के सकारात्मक चर्चा  के कुछ पल -कुछ दृश्य कैमरे  में स्वत:  कैद  हो गए.....