हिमाचल प्रदेश  मे रेबीज नियंत्रण के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया गया :पटियाल

रेबीज नियंत्रण के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया गया- 
पशुपालन विभाग हिमाचल प्रदेश  मे गरीब पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य परीक्षण एवं देख-रेख का कार्ड बाटा गया: मदन लाल पटियाल



मंडी (हिमाचल प्रदेश)


भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार हर साल जनवरी महीने में 14 जनवरी से  जीव जंतु कल्याण पखवाड़े का आयोजन करता है. पशु प्रेमी एवं जीव जंतु कल्याण कार्यकर्ता इस पखवाड़े के तहत देश भर में जीव जंतु कल्याण  पर आधारित विशेष गतिविधियों  एवं अभियान का  संचालन करते हैं. इस परिपेक्ष में हिमाचल प्रदेश के मंडी से मानद जिला जीव जंतु कल्याण अधिकारी मदनलाल पटियाल के नेतृत्व में पशुपालन विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में एक अभियान का आरंभ किया गया जिसमें पशुओं के टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को  सक्रिय बनाने  चर्चा की गई तथा एक टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण  करते हुए पशुपालकों को साल भर मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का कार्ड प्रदान किया गया.



भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मंडी  जनपद मानद  जिला जीव जंतु कल्याण अधिकारी, मदनलाल पटियाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सिर्फ पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी विचार विमर्श एवं अभियान की रूपरेखा ही नहीं बनाई गई बल्कि स्थानीय पशुओं का मुफ्त टीकाकरण किया गया और उन्हें साल भर स्वास्थ्य परीक्षण में टीकाकरण के लिए कार्ड भी प्रदान किया गया. पशुओं के रखरखाव एवं उनके साथ अच्छा बर्ताव करने के लिए अनुरोध किया गया ताकि पशुओं को क्रूरता और अपराध से बचाया जा सके. पटियाल ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान पशु पालको एवं किसानों से यह भी अनुरोध किया गया कि वह ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा दें. अपने खेतों में गोबर गोमूत्र से बने हुए ऑर्गेनिक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें ताकि भूमि की उर्वरता को प्राकृतिक तौर पर बनाए रखा जाए और प्राप्त उपज गुणवत्तापरक एवं कम लागत मैं पैदा की जा सके ताकि प्राप्त उपज से किसानों को भरपूर मुनाफा हो.


इस कार्यक्रम के दौरान  मंडी जनपद के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. पशुपालन विभाग के प्रमुख डॉ विशाल शर्मा सहित डॉ नरेश, डॉक्टर संजय, डॉक्टर नेगी, डॉ शिव कुमार, डॉ सीमा कपूर और डॉक्टर दिलीप आदि मौजूद थे . किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष शंकर राम ठाकुर तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित  जिला जीव जंतु कल्याण अधिकारी सीताराम वर्मा भी इस कार्यक्रम में शरीक हुएऔर अपने अपने विचार रखें.


                                                                               ************